जशपुर

जशपुर : वॉटरफॉल में गैंगरेप का फरार आरोपी झारखंड के गढ़वा से गिरफ्तार…

जशपुर। पुलिस ने गैंगरेप के फरार आरोपी को झारखंड के गढ़वा से गिरफ्तार किया है। 21 साल की युवती से वाटरफाल दिखाने के बहाने 2 आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। सितंबर महीने में हुई वारदात में एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरे आरोपी को 8 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर 2023 को आरोपी इम्तियाज अंसारी और सद्दाम खान ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने बलरामपुर जिले की रहने वाली युवती को बहला-फुसलाकर पण्डरापाठ चौकी के दनगरी वाटरफाल दिखाने का झांसा दिया। इसके बाद घुमने के दौरान दोनों ने युवती को जबरदस्ती मारपीट की और खींचते हुए झाड़ी में ले गए।

आरोपियों ने सूनसान इलाके में दुष्कर्म किया और युवती को वहीं अकेला छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाशी करते हुए 10 सितंबर को ही एक आरोपी 25 साल के सद्दाम खान को गिरफ्तार कर लिया। सद्दाम की गिरफ्तारी बिहार राज्य के बेगुसराय थाना इलाके से हुई।

वहीं दूसरा आरोपी इम्तियाज अंसारी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया। सूचना मिली की फरार आरोपी इम्तियाज अंसारी झारखंड के ग्राम बाना जिला गढ़वा में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम को झारखंड रवाना किया ओर पुलिस की टीम ने 32 साल के आरोपी इम्तियाज को 8 जून को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शषि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी इम्तियाज अंसारी बहुत ही शातिर है और वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था। गिरफ्तारी में सम्मिलित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!