छत्तीसगढ़

कोरबा : दंपति का शव बरामद, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका…

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठेंगरीमार गांव में पुलिस ने एक घर से पति-पत्नी जगन्नाथ मंझवार (37) और उसकी पत्नी संतोषी बाई (35) का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों झगड़ा करने लगी पुत्र माता ने बीच बचाव किया पर सफल नहीं हो सके इसके बाद दोनों घर से बाहर चले गए। मामला शांत होने के बाद जब वे घर पहुंचे तब अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए संतोषी का शव जहां रक्त रंजित अवस्था में पड़ा था। वही जगन्नाथ फांसी के फंदे पर झूल रहा था। विवाद के दौरान जगन्नाथ ने गुस्से में आकर बाण से संतोषी के गले पर वार कर दिया जिससे संतोषी की मौत हो गई। जिसके बाद जगन्नाथ ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। जब परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने दंपति का शव बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथ मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा मां इतवारो बाई और 12 वर्षीय एक पुत्र है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!